22 C
Dehradun
Tuesday, April 8, 2025

Buy now

अनंत विदुषी महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने “कंडाली अस्तित्व अवार्ड” से किया महिलाओं को सम्मानित

13 महिलाओं को दिया गया सम्मान

देहरादून । पटेल नगर स्थित एक होटल में “कंडाली अस्तित्व अवार्ड” का आयोजन निरावधी की ओर से किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अनंत विदुषी महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी माताजी मौजूद रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी विधायक सविता कपूर, समाजसेवी हिमाचल टाइम्स ग्रुप का न्यूज़पेपर की ओनर रचना पांधी, कमल ज्वेलर्स की ओनर कमल रस्तोगी एवं कार्यक्रम की आयोजक प्राची कंडवाल में दीपक प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ,अनुभूति अग्रवाल ,कोमल बत्रा ,जसलीन कालरा शर्मा ,रूपा सोनी, आंचल दास, प्रज्ञा उनियाल, आंचल आर जायसवाल ,अदिति शर्मा, पूनम आर राजपूत, इला गर्ग सारिका प्रधान अंबिका गुप्ता सहित 13 महिलाओं को “कंडाली अस्तित्व अवार्ड” से सम्मानित किया गया इसके बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम की आयोजक प्राची कंडवाल ने बताया कि अस्तित्व न सिर्फ महिलाओं का एक कार्यक्रम रहा बल्कि इन 11 महिलाओं की संघर्ष की वह दास्तान रही जो हमने पॉडकास्ट के रूप में प्रदर्शित की और आज हम उसको एक उत्सव के रूप में मना रहे हैं ।
इस मौके पर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि उनको आज कार्यक्रम में आकर बहुत खुशी हो रही है और कहीं ना कहीं उनको ऐसा लग रहा है कि यह लड़ाई हर उस महिला के लिए है जो अपने अस्तित्व को खोज रही है किसी के लिए भी अपने अस्तित्व की खोज करना अपने अस्तित्व को कायम रखना आसान नहीं है । उन्होंने महिलाओं के लिए प्रेरणादायक शब्द कहे और अपने विचार रखें कि महिलाएं अपने को परिवार के साथ भूल जाते हैं उनको अपने से प्यार अपना सम्मान खुद करना आना चाहिए तभी महिलाएं अपने अस्तित्व को कायम रख सकती हैं ।
इस मौके पर परिंदा डांस अकादमी के छात्रों ने बहुत ही खूबसूरत नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने श्री राम के जीवन को कुछ मिनट में दर्शाया। कार्यक्रम का खूबसूरत संचालन डॉक्टर प्राची कंडवाल एवं प्रिया गुलाटी ने किया।
इस मौके पर राज्य मंत्री विनोद उनियाल पूर्व राज्य मंत्री सारिका प्रधान पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा जोशी आदि सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,888FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles