34.3 C
Dehradun
Saturday, June 13, 2026

Buy now

रानीखेत में व्यापारियों ने किया चक्का जाम

कैंची धाम में लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग
अल्मोड़ा। जिले की रानीखेत तहसील के सुभाष चौक में व्यापारियों ने अपनी मांग को लेकर चक्का जाम किया। व्यापारी अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर कैंची धाम के पास प्रतिदिन घंटो का जाम लगने के कारणों से निजात दिलाने की मांग कर रहे थे। इस जाम से पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लोग परेशान हैं। व्यापारियों ने सरकार से तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था कर मार्ग को सुचारू करने की आवाज उठाते हुए सांकेतिक चक्का जाम कर जमकर नारेबाजी की।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कैंची धाम के कारण लग रहे भयंकर जाम को लेकर बाईपास बनाने के लिए आज ज़िला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रानीखेत ने सुभाष चौक में सांकेतिक चक्काजाम किया है। उन्होंने कहा कैंची धाम की वजह से लगने वाले जाम ने पूरे कुमाऊं की यातायात व्यवस्था एवं व्यापार प्रभावित है। इस जाम से अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रानीखेत, डीडीहाट सहित कुमाऊं के सभी क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। इस जाम के कारण पर्यटन व्यवसाय सहित अन्य व्यवसाय को बड़ा नुकसान पहुंच रहा है। पहाड़ से बाहर को रेफर किए जा रहे गंभीर मरीजों की एंबुलेंस भी इस जाम में फंस रही है। जिससे वह समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने कहा जल्द सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो व्यापार मंडल वृहद आंदोलन करेगा। कार्यक्रम में ज़िला महासचिव राजेन्द्र प्रसाद पांडेय, भगवंत सिंह नेगी, खजान जोशी, दीपक पंत, संदीप गोयल, नेहा माहरा, दीपक अग्रवाल, कमलेश बोरा, विनीत चौरसिया, मनोज पांडेय, गौरव माहरा, दीपांशु पंत और सोनू सिद्दीकी व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,888FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles