36.4 C
Dehradun
Saturday, June 6, 2026

Buy now

पिथौरागढ़ में खाई में गिरी टैक्सी, मची चीख पुकार

पिथौरागढ़। शनिवार हादसे का दिन रहा। चंपावत में सड़क हादसे के बाद सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में भी सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में चार महिला, तीन बच्चों सहित 11 लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय से चालक सेरी बाराकोट निवासी दशरथ गिरी (42) अपनी टैक्सी कार यूके 05 टीए 4342 में 10 यात्रियों को भरकर जाख पुरान के लिए रवाना हुआ। पुरान के पास टैक्सी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 11 लोग घायल हुए हैं। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंनें घटना की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से निकाला। जिसके बाद सभी को निजी और 108 वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल 2 महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कार के अंदर दो बकरियां भी थी। जिनकी दबाने से मौत हुई है। बताया जा रहा कि घायल अधिकतर लोग एक ही परिवार के हैं। सभी लोग भैया दूज मनाने के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,888FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles