35.2 C
Dehradun
Sunday, May 5, 2024

Buy now

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष ने राज्यपाल से की मुलाकात

यात्रा के लिए किया आमंत्रित
गौचर / चमोली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात कर उन्हें श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्यपाल को 22 मई को ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में प्रथम जत्थे को रवानगी हेतु भी आमंत्रित किया, जिससे हेमकुंड साहिब यात्रा-2024 का शुभारंभ होगा।
राज्यपाल ने बिंद्रा से हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों और यात्रा मार्गों में चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि हमारा प्रयास रहे कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो इसके लिए यात्रा मार्गों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें।
इस दौरान बिंद्रा द्वारा जानकारी दी गई कि यात्रा की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं और यात्रा मार्गों में पैदल रास्तों के चौड़ीकरण और सुधारीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना द्वारा बर्फ को हटाकर पथ को यात्रियों के लिए सुगम बनाया जा रहा है। रूद्रप्रयाग के रतूड़ा में ट्रस्ट के द्वारा 5 हजार यात्रियों के ठहरने हेतु आधुनिक धर्मशाला एवं प्रारंभिक चिकित्सा हेतु अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है जिसमें हेमकुंड सहित चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा शासन एवं प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय कर यात्रियों के लिए निर्बाध और सुरक्षित यात्रा के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,888FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles