37.2 C
Dehradun
Saturday, May 18, 2024

Buy now

परिणीति करेंगी ‘कैप्सूल गिल’ में अक्षय के साथ काम

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म ‘कैप्सूल गिल’ में अक्षय कुमार के साथ काम करती नजर आयेंगी। ‘कैप्सूल गिल’ चीफ खनन इंजीनियर जसवंत गिल के जीवन पर आधारित फिल्म है। इस बायोपिक में अक्षय कुमार जसवंत गिल का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं परिणीति चोपड़ा, फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। इससे पूर्व वर्ष फिल्म ‘केसरी’ में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई थी। अक्षय कुमार लंदन में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। अब परिणीति चोपड़ा ने भी उन्हें जॉइन किया है। परिणीति चोपड़ा ने इस बात की खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,888FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles