23.2 C
Dehradun
Monday, December 15, 2025

Buy now

देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 10वें संस्करण का भव्य शुभारंभ

  • फिल्मी सितारों और गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में चमका देहरादून
देहरादून। उत्तराखंड की खूबसूरत राजधानी देहरादून में 10वें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन हुआ। सिनेमा प्रेमियों, कलाकारों और फिल्म निर्माताओं से सजे इस अवसर ने शहर को फिल्मी रंगों में रंग दिया। यह तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव (7 से 9 नवम्बर) पीवीआर सेंट्रियो मॉल, देहरादून में आयोजित किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में भारतीय फिल्म जगत की कई प्रसिद्ध हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनमें मुकेश खन्ना, रणवीर शौरी, जमील खान, लिलिपुट, दर्शन जरीवाला, इनामुल हक और ‘द केरला स्टोरी’ के निर्देशक सुदीप्तो सेन शामिल रहे। इन सभी कलाकारों ने देहरादून जैसे शांत शहर में फिल्म फेस्टिवल की इस परंपरा को सराहा और कहा कि यह मंच युवा फिल्मकारों और उभरते टैलेंट को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का शानदार अवसर प्रदान करता है।
इस वर्ष के मुख्य अतिथि रहे उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने कहा कि “देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल न केवल सिनेमा को प्रोत्साहित करता है, बल्कि उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के वैश्विक नक्शे पर एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाने में भी सहायक है।
विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि “यह फेस्टिवल नई पीढ़ी को सृजनशीलता, संस्कृति और कला के माध्यम से जोड़ने का एक अनोखा माध्यम है।
फेस्टिवल डायरेक्टर राजेश शर्मा ने सभी अतिथियों और कलाकारों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा, 10 वर्षों की इस यात्रा में देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। हमारा उद्देश्य न केवल सिनेमा का उत्सव मनाना है, बल्कि फिल्म निर्माण के क्षेत्र में राज्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना भी है।
इस वर्ष के महोत्सव में विशेष रूप से यह भी उल्लेखनीय है कि तीन दिनों के इस फेस्टिवल में लगभग 70 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है, जो देहरादून के सेंट्रियो मॉल (ऑडी 4) और तुलास इंस्टीट्यूट में एक साथ प्रदर्शित की जा रही हैं। इन फिल्मों में सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और मनोरंजन से जुड़े विविध विषयों पर बनी फिल्में शामिल हैं।
फेस्टिवल के दौरान फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ फिल्म निर्माताओं के साथ संवाद सत्र, मास्टरक्लास, वर्कशॉप्स, और युवा फिल्मकारों के लिए विशेष इंटरएक्टिव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उद्घाटन दिवस पर दर्शकों ने देश-विदेश की बेहतरीन फिल्मों का आनंद लिया और फिल्म कलाकारों के साथ यादगार पल साझा किए।
देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का यह 10वां संस्करण सिनेमा, संस्कृति और सृजनशीलता का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रहा है, जो आने वाले वर्षों में भी देहरादून की पहचान को और अधिक गौरवान्वित करेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,888FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles