23.2 C
Dehradun
Monday, December 15, 2025

Buy now

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट, देवभूमि उत्तराखण्ड आने का दिया निमंत्रण

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं हाउस ऑफ हिमालयस के उत्पाद भेंट किए। काबीना मंत्री ने मुख्यमंत्री को देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन का अनुरोध किया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उत्राखण्ड में सिजनल फलों के अधिक उत्पादन के दृष्टिगत नई दिल्ली में कोल्ड स्टोरेज के लिए स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
इस दौरान उत्तराखण्ड सरकार द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हाउस ऑफ हिमालयस उत्पादों की जानकारी दी और मुख्यमंत्री को राज्य के पर्वतीय उत्पादों से जुड़ी हस्तशिल्प एवं जैविक वस्तुओं के प्रचार-प्रसार से अवगत कराया। उन्होंने सुगंध पौध केन्द्र द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद भी मुख्यमंत्री को भेंट किए।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्री गणेश जोशी को उत्तराखण्ड में महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के इस सराहनीय प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,888FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles