27.3 C
Dehradun
Wednesday, June 10, 2026

Buy now

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने की गणगौर पूजा, धूमधाम से मनाया डांडिया महोत्सव

देहरादून। प्रथम श्वांस फाउंडेशन ने भक्ति भाव से गणगौर पूजा का आयोजन किया। साथ ही धूमधाम से डांडिया महोत्सव भी मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सविता कपूर मौजूद रही।
प्रथम श्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष अनामिका जिन्दल ने बताया कि फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम को आयोजित करता है। गौरा जी पर चढ़ावे में प्राप्त समस्त सामान का सदुपयोग आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं के विवाह में किया जाता है। इस कार्यक्रम से एकत्रित धन का सदुपयोग दिव्यांगजनों की सेवा में किया जाता है।‌

रविवार को रिस्पना पुल स्थित होटल में गणगौर पूजन व डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें देहरादून से लगभग 250 से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की। विभिन्न प्रकार के सामानों के 20 से अधिक स्टालों से जमकर खरीदारी भी की गई। सर्वाधिक मोहक डांडिया प्रतियोगिता व फैशन शो रहे।
दोपहर में प्रारम्भ हुआ यह रंगारंग उत्सव संध्या तक उत्साहपूर्वक मनाया गया। सभी महिलाओं ने लगभग तीन घंटे तक मस्ती के साथ डांडिया डान्स किया। सभी महिलाओं के लिए आकर्षक उपहार आदि प्रदान किए गए जिनमें लकी ड्रा भी थे।
इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें डांडिया प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
शेष उपहारों में डांडिया क्वीन, डांडिया प्रिंसेस, फॉर योर आइस ओनली, स्पॉटलाइट सेंसेशन दी दिवा एवं कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
समारोह की मुख्य अतिथि सविता कपूर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए संस्था को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि मधु भट्ट, विशिष्ट अतिथियों में डॉक्टर गीता खन्ना, डॉक्टर सीमा कृष्णा अवतार, मीनाक्षी अग्रवाल, सोनिया आनंद रावत, सिन्धु गुप्ता, तृप्ति जुयाल, रजत शक्ति, लीना सचदेवा, अनु गोयल, रीना अग्रवाल, मेघा बंसल, पैट्रिशिया हिल्टन, इन्द्राणी पांधी, बबिता गुप्ता, मीनाक्षी पुन्डीर आदि रहीं।
समारोह में जज की भूमिका में मंजु श्रीवास्तव, दिव्या उप्ररेती, प्रिया गुलाटी, राधिका सिकन्द रही।
—————-
पुरस्कार विजेता
1. दिवा – संगीता गुप्ता
2. क्वीन – रीता कपूर
3. प्रिंसेस – प्रीति
4. स्पॉट लाइट – सुमी
5. खूबसूरत आंखें – रागिनी गुप्ता
6. गुजराती रत्न – सपना

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,888FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles