27.3 C
Dehradun
Wednesday, June 10, 2026

Buy now

केदारनाथ यात्रा 2025: तैयारियों में जुटा प्रशासन

  • केदारनाथ विधायक की उपस्थिति में ब्लॉक सभागार ऊखीमठ में बैठक का आयोजन
  • घोड़े-खच्चरों तथा दुकानों के संचालन के लिये बाहरी व्यक्तियों को पूर्णतः प्रतिबंधित करने की मांग

रुद्रप्रयाग। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम की 2025 की यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं बेहतर ढंग से संचालित करने को लेकर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल एवं जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकासखंड सभागार ऊखीमठ में तीर्थ पुरोहितों, केदारसभा, जनप्रतिनिधियों, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, घोड़ा-खच्चर एवं डंडी-कंडी संचालकों तथा यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा को बेहतर एवं सुव्यवस्थित ढंग संचालित करने को लेकर उपस्थित सभी लोगों के सुझाव लिए गए।
जन प्रतिनिधियों ने यात्रा के दौरान जाम से निजात दिलाने के लिए यात्रा पड़ाव के विभिन्न स्थानों पर उचित पार्किंग व्यवस्था तथा यात्रा मार्ग में उचित शौचालय व्यवस्था, विद्युत, पानी की उचित सुविधा तथा पैदल यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में आवंटित होने वाली दुकानों, संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों तथा डंडी-कंडी के लिए उचित व्यवस्था पारदर्शिता के साथ करने तथा दुकान आवंटन एवं घोड़ा-खच्चर संचालन के लिए स्थानीय लोगों एवं केदारघाटी में आपदा प्रभावित लोगों को प्राथमिकता देने तथा घोड़े-खच्चरों के संचालन तथा दुकानों का संचालन करने के लिए बाहरी व्यक्तियों को पूर्णतः प्रतिबंधित करने की मांग की गई। इसके साथ ही स्थानीय व्यापारियों को यात्रा शुरू होने से एक माह पूर्व केदारनाथ जाने की अनुमति व हेली कंपनियों की ओर से की जा रही मनमानी तथा स्थानीय व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहितों को हेली सेवा में प्राथमिकता से टिकट की व्यवस्था करने के साथ ही केदारनाथ धाम में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को लागू न करने की बात की गई तथा रात्रि 8 बजे के बाद पैदल यात्रा मार्ग में यात्रा का संचालन न करने के साथ ही यात्रा मार्ग में मांस-मदीरा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के सुझाव बैठक में रखे गए। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा एक महत्वपूर्ण यात्रा है जिसमें देश-विदेश के तीर्थ यात्री दर्शन के लिए पहुंचते हैं तथा उन्हें धाम में उचित सुविधा एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध हों इसमें सभी का सहयोग बहुत आवश्यक है तभी हम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं उन सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने यात्रा मार्ग में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए स्थानीय लोगों से अपेक्षा की है कि जिनके पास भी भूमि है तथा पार्किंग के लिए उपलब्ध करा सकते हैं इसके लिए वे अपना प्रस्ताव उप जिलाधिकारी को उपलब्ध करा सकते हैं। बैठक में जिन स्थानों में पार्किंग के लिए सुझाव दिए गए हैं उन स्थानों में संबंधित के साथ तहसीलदार को 2-3 दिन के भीतर निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पेयजल व्यवस्था के लिए अधिशासी अभियंता जल संस्थान को सभी के साथ सोनप्रयाग में बैठक कर तथा जिन स्थानों पर पानी की समस्या है उन्हें चिन्हित कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को नियमानुसार दुकानें आवंटित की जाएंगी जिसमें स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग के संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी तरह से कोई दुकान एवं ढाबा संचालित नहीं किया जा जायेगा उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो भी सुझाव बैठक में रखे गए हैं उन पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि केदारनाथ यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है तथा केदारनाथ यात्रा स्थानीय लोगों के व्यवसाय से जुड़ी है इसलिए आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हों ताकि बाबा केदारनाथ के दर्शन के बाद तीर्थ यात्री यहां से सुखद एवं आनंद का अनुभव अपने साथ लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि केदारनाथ यात्रा को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां चार माह पूर्व ही कर ली गई हैं। इसके साथ ही शीतकालीन यात्रा भी शुरू की गई है जिससे कि शीतकालीन यात्रा में भी तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं जिससे कि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के समय अधिक भीड़ होने पर हमारे जो भी महत्वपूर्ण स्थान है उनका भी बेहतर ढंग से प्रचार-प्रसार किया जाए तथा तीर्थ यात्रियों से दर्शन कराए जाएं। उन्होंने कहा कि इस बैठक में जो भी सुझाव रखे गए हैं उन पर संबंधित अधिकारियों की ओर से गंभीरता से विचार किया जाएगा।
इस दौरान प्रमुख श्वेता पांडेय, अध्यक्ष नगर पंचायत ऊखीमठ कुब्जा धर्मवाण, गुप्तकाशी विश्वेश्वरी देवी, कनिष्ठ प्रमुख शैलेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामपाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत, तहसीलदार प्रदीप नेगी सहित तीर्थ पुरोहित, केदार सभा के प्रतिनिधि, होटल होटल एसोशिएसन, टैक्सी यूनियन, घोड़ा-खच्चर संचालक, जनप्रतिनिधि एवं यात्रा से जुड़े संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,888FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles