23.2 C
Dehradun
Monday, December 15, 2025

Buy now

पौड़ी सत्याखाल में खाई में गिरी बस, 5 लोगों के मौत की पुष्टि

पौड़ी । उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पौड़ी जिले से सामने आया है। पौड़ी में सत्याखाल मोटर मार्ग पर एक बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 18 लोग घायल हो गए। बस में कुल 23 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। जिसके बाद तेजी से रेस्क्यू अभियान किया गया। घायलों को पौड़ी और श्रीनगर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना पर सीएम धामी ने दुख जताया है। प्रथम जानकारी के मुताबिक, सवारियों से भरी बस एक बस संख्या यूके12पीबी0177 पौड़ी शहर से सेंट्रल स्कूल जाने वाले मार्ग पर सत्याखाल के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में जा गिरी है। बस पेड़ से टकराकर रुक गई। खाई में गिरने से बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 5 लोगों के मौत की पुष्टि पौड़ी जिला प्रशासन द्वारा की गई है। जबकि 18 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। जिसमें 10 घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 8 घायलों का उपचार पौड़ी जिला अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि बस पौड़ी से देहलचौरी जा रही थी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,888FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles