32.6 C
Dehradun
Wednesday, June 10, 2026

Buy now

38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्वनी’ का चमोली पहुंचने पर भव्य स्वागत

चमोली। 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘‘तेजस्विनी’’ का जनपद चमोली की प्रवेश सीमा ग्वालदम पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सीमांत जनपद में मशाल तेजस्विनी के पहुंचने पर लोगों में भारी उत्साह दिखा। ग्वालदम में आईटीबीपी बैंड की अगुवाई में राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज के छात्रों, स्थानीय जनता, खिलाड़ी और खेल प्रेमियों ने ग्वालदम बाजार में विशाल रैली निकाली और लोगों को राष्ट्रीय खेल में जोड़ने के लिए प्रेरित किया। रैली में ‘देवभूमि बनेगी खेल भूमि’ और ’संकल्प से शिखर तक’ स्लोगन एवं नारों के साथ मशाल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मशाल तेजस्विनी व शुभंकर मौली के साथ लोगों ने खूब फोटो और सेल्फियां खींचीं। उत्तराखंड राज्य में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर सीमांत जनपद चमोली में हर्षाेल्लास और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
चमोली जनपद की प्रवेश सीमा ग्वालदम में जिला क्रीड़ाधिकारी बागेश्वर किरन ने मशाल जिला क्रीड़ाधिकारी चमोली गिरीश कुमार को सौंपी। परियोजना निदेशक आनंद सिंह ने ग्वालदम में प्रचार बैन और मशाल का अनावरण किया और हरी झंडी दिखाकर मशाल रैली को जनपद मुख्यालय गोपेश्वर के लिए रवाना किया।  उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है। राष्ट्रीय खेलों को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मशाल रैली सभी जनपदों में जा रही है और 09 जनवरी को चमोली पहुंची है। मशाल तेजस्विनी गुरुवार को थराली, कर्णप्रयाग होते हुए शाम को जनपद मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचेगी। राष्ट्रीय खेलों के प्रोत्साहन और प्रचार प्रसार के लिए गोपेश्वर पुलिस मैदान में 10 जनवरी को प्रातः 11 से 2ः00 बजे तक भव्य पाण्डवाज शो का आयोजन रखा गया है। अगले दिन 11 जनवरी को गौचर में मशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर परियोजना निदेशक आंनद सिंह, जिला क्रीडा अधिकारी गिरीश कुमार, डीईओ पीआरडी दीपक बिष्ट, आईटीबीपी इंस्पेक्टर मोहन सिंह व नारायण सिंह नेगी, आईटीबीपी के जवानों सहित खेल विभाग के अधिकारी, खेल प्रेमी, खिलाड़ी, विद्यालयों की छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय जनता मौजूद थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,888FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles