32.6 C
Dehradun
Wednesday, June 10, 2026

Buy now

भीमताल बस हादसा में मृतकों की संख्या 5 हुई

एक घायल को ऋषिकेश एम्स किया एयरलिफ्ट, 6 की हालत नाजुक

हल्द्वानी। नैनीताल के भीमताल थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को हुए रोडवेज बस हादसे में मृतकों की संख्या 5 हो गई है। बस में सवार कुल 29 यात्रियों में से हादसे में 24 लोग घायल हो गए थे। जबकि 6 लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। एक मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया है।
बता दें कि, पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही रोडवेज की बस भीमताल के सलड़ी के पास करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। पहले दिन हादसे में चार लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, जबकि 25 लोग घायल थे। गुरुवार  सुबह हादसे में घायल 21 वर्षीय दीक्षा प्रकाश ने दम तोड़ दिया, जो हल्द्वानी दमुवाढुंगा के रहने वाली थी। जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई।
बाकी 24 घायलों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य डॉ। अरुण जोशी ने बताया कि सभी घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। 6 मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। एक मरीज को ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया है।
उन्होंने बताया कि अभी गंभीर घायलों की हालत नाजुक बनी है, जिनको ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। कुछ घायलों की हालत में सुधार भी हो रहा है। गंभीर रूप से घायल मरीजों को इलाज के लिए ऋषिकेश से डॉक्टरों की टीम भी आई है, जो आवश्यकता के अनुसार उनकी सर्जरी भी कर रही है। वहीं, घायल लोगों का कहना है दिल्ली नंबर की कार को बचाने के चलते बस खाई में गिरी। हादसे में चालक और परिचालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।
हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, हॉस्पिटल में भर्ती घायलों का हाल जाना
हल्द्वानी। नैनीताल बस हादसे के घायलों का हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती बस हादसे के घायलों का हाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायलों से बात भी की।
बता दें कि बुधवार 25 दिसंबर को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही उत्तराखंड रोडवेज की बस नैनीताल जिले के भीमताल इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। हादसे के वक्त बस में करीब 29 लोग सवार थे, जिसमें से चार लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 25 लोग घायल हुए थे।
घायलों में 24 को तो सुशीला तिवारी हॉस्पिटल और एक को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में भर्ती एक मरीज की आज मौत हो गई। वहीं एक मरीज को आज गुरुवार एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में रेफर किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,888FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles