34.3 C
Dehradun
Saturday, June 13, 2026

Buy now

मसूरी में बर्फबारी और हल्की बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट

मसूरी । पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम में करवट बदली ली है। मसूरी में बर्फबारी और हल्की बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मसूरी के लाल टिब्बा, सुरकंडा देवी, नाग टिब्बा, परी डिब्बा की ऊंचाई वाली पहाड़ियों में बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल गए हैं। लोगों की माने तो मसूरी में लगातार तापमान गिर रहा है। जिससे मसूरी और आसपास के क्षेत्र में भी जल्द बर्फबारी हो सकती है। मसूरी में ठंड के कारण लोगो का हाल बेहाल है। ठंड से बचने के लिये लोग आलाव ओर गर्म कपडों का सहारा ले रहे हैं। मसूरी में बर्फबारी का सीधा असर मसूरी के पर्यटन व्यवसाय पर पड़ेगा।
क्रिसमस को लेकर अलग-अलग राज्यों से पर्यटक पर्यटन स्थलों का रुख करने लगे हैं। पर्यटकों को भी बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार है। अभी फिलहाल पर्यटन स्थलों में भी बर्फबारी नहीं हुई है। न्यू ईयर के आसपास बर्फबारी की संभावनाएं बन सकती हैं। ऐसे में पर्यटक बड़ी संख्या में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में पहुंचकर बर्फबारी का लुत्फ उठाने का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,888FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles