32.6 C
Dehradun
Wednesday, June 10, 2026

Buy now

रंगों से सराबोर रही व्यापारियों की होली

देहरादून। युवा व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून द्वारा सोमवार को (फाग वाले दिन) रंगों के त्यौहार होली को बड़ी हर्ष उल्लास के साथ मनाया। यह होली मिलन कार्यक्रम संस्था गत 14 सालों से फाग वाले दिन मनाती आ रही है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ गरमा गरम व्यंजन चटपटी चाट के साथ सभी आए हुए सदस्यों का परिवार सहित बहुत गर्म जैसी से स्वागत किया जाता है।
कार्यक्रम का शुभारंभवैदिक ब्राह्मण सभा द्वारा संचालित श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय से आए ऋषि कुमारो द्वारा वैदिक मंत्रोंउच्चारण के साथ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात अवध से आए हुए कलाकारों द्वारा प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र का मंचन किया गया जिसमें पुत्र प्राप्ति के लिए किए गए यज्ञ, चारों भाइयों का नामकरण, सीता स्वयंवर, परशुराम लक्ष्मण संवाद, केवट द्वारा नौका में बैठाकर गंगा पार कराना, माता शबरी द्वारा प्रभु का अपनी झोपड़ी में स्वागत, प्रभु श्री राम के परम भक्त वीर हनुमान का मिलन, व लव कुश द्वारा प्रभु श्री राम के दरबार में रामायण का मंचन किया गया। कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों की संख्या लगभग 2500 से अधिक रही। महिलाओं और बच्चों ने इस होली मिलन कार्यक्रम का बहुत ही ज्यादा आनंद लिया। जहां-तहां बच्चे और महिलाएं भगवान राम के जुड़े प्रसंग पर झूमने और नाचने लगे। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा प्राण प्रतिष्ठा द्वारा स्थापित रामलला की आकृति जैसी आकृति का अवलोकन संस्था के प्रधान व सभी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा किया गया। जिसको देखकर वहां उपस्थित सभी श्रद्धालुं भाव विभोर होकर आंखों से आंसू लिए प्रभु चरणों में वंदना करने लगे। ऐसा लगा कि हम देहरादून में नहीं बल्कि साक्षात अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम का समापन रामलला की आरती के साथ किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक खजान दास जी, वरिष्ठ भाजपा नेता विनय गोयल, विशाल गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गोयल, विनोद गोयल, संस्था के प्रधान मनोज गोयल, मंत्री अभिषेक गोयल, कोषाध्यक्ष मुकुल गोयल, संरक्षक विवेक अग्रवाल, पूर्व प्रधान अजय गुप्ता, अजय मखीजा विवेक सिंघल, अनुज गोयल, सुमित अग्रवाल, निखिल गर्ग, रत्नेश जैन, चंदन, सचिन, सुमित गर्ग, व सभी युवा साथी एवं शाहर की अन्य व्यापारिक व सामाजिक संस्थाओं के गणमाननीय व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,888FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles