ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। Bharat Jodo Nyay Yatra Live: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आज (14 जनवरी) से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत होने वाली है। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के थौबल जिला से इस यात्रा की शुरुआत होगी। थौबल जिले के खोंगजोम इलाके के एक मैदान में इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी 6000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। राहुल गांधी 60 से 70 यात्रियों के साथ पैदल और बस से सफर करेंगे। हालांकि, पहले यह राजधानी इंफाल से शुरू होने वाली थी, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया।