26.3 C
Dehradun
Saturday, May 18, 2024

Buy now

विमान हादसे में गई 68 की जान

काठमांडू। नेपाल में बने पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई पर रविवार एक भयानक हादसा हुआ और एक प्लेन क्रैश हो गया। जिसमें 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान पर 68 यात्री सवार थे। अब तक 68 शव बरामद हुए हैं। विमान पर चार क्रू मेंबर भी थे। विमान पर पांच भारतीय भी थे। हादसे के बाद फौरन एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। नेपाली मीडिया के हवाले से पता चला है कि काठमांडू से पोखरा जा रहा यति एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाइट में 5 भारतीय सवार थे। पाल में पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन दो सप्ताह पहले देश के नवनियुक्त प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड द्वारा किया गया था और इसका निर्माण चीन की सहायता से किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में हुए दुखद विमान हादसे पर शोक व्यक्त किया जिसमें अब तक 68 लोग मारे गए हैं। पीएम ने ट्वीट किया, नेपाल में दुखद हवाई दुर्घटना से आहत हूं, जिसमें भारतीय नागरिकों सहित कीमती जान चली गई। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम। सिंधिया ने नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। मंत्री ने ट्वीट किया, नेपाल में एक दुखद विमान दुर्घटना में लोगों की मौत अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ओम शांति।
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। उन्होंने घटना के जांच के आदेश दिए हैं। पांच सदस्यों की एक कमेटी इस मामले की जांच करेगी। उन्होंने ट्वीट किया कि यात्रियों को लेकर काठमांडू से पोखरा जा रही यति एयरलाइंस एएनसी एटीआर 72 की दुखद दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूं। मैं ईमानदारी से सुरक्षा कर्मियों, नेपाल सरकार की सभी एजेंसियों और आम जनता से प्रभावी बचाव शुरू करने की अपील करता हूं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,888FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles